Ticker

6/recent/ticker-posts

सच कहा और सच सुना जाये|प्रेरणात्मक शायरी इन हिंदी|Motivational Shayari

मोटिवेशनल शायरी इन हिंदी

मोटिवेशनल शायरी हिंदी इमेज-Motivational Shayari in hindi

प्रेरणात्मक शायरी इन हिंदी

सच कहा और सच सुना जाये।
छल कपट ख़ुद से क्यों किया जाये।

बोझ सीने पे क्यों रखा जाये।
राज़-ए-दिल क्यों न कह दिया जाये।

नाम दिल पर कोई लिखा जाये।
इश्क़ से रूबरू हुआ जाये।

Motivational Shayari In Hindi

जन्म इंसान का मिला है तो
जानवर बन के क्यों जिया जाये।

Waqt Shayari

वक़्त रहते न कर सके कुछ तो
हाथ पीछे से क्यों मला जाये।

ग़लतियाँ ख़ुद से जो हुईं उनका
दोष औरों पे क्यों मढ़ा जाये।

हद में रह कर न हो सका जब कुछ
हद से आगे न क्यों बढ़ा जाये।

सारी दुनिया से रोज मिलते हैं
आज ख़ुद से चलो मिला जाये।

देश का नाम जिससे रोशन हो
काम मिलकर वही किया जाये।

Maut Shayari

मौत आनी है कल, तो आएगी
फ़िक्र में आज क्यों मरा जाये।

दाग़ आने से ख़ुद डरे हीरा
साफ़ किरदार यूँ रखा जाये।

हीरालाल यादव हीरा

Post a Comment

0 Comments