Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़िन्दगी भर ग़म से याराना | ज़िन्दगी के ग़म Best Gham-E-Zindagi Shayari

Sad Shayari In Hindi

ज़िन्दगी के ग़म शायरी

dard bhari hindi shayari.jpg

Best Gham-E-Zindagi Shayari

Zakhmi Dil Shayari In Hindi

ग़ज़ल
यूँ सितम तक़दीर का ढाना चला।
ज़िन्दगी भर ग़म से याराना चला।

ज़िन्दगी जो था बस उस की याद में 
चार दिन ही रोना चिल्लाना चला।

प्यार से देखा किसी ने जब कभी
देर तक फिर ख़ुद पे इतराना चला।

जितने दिन बचपन की थीं अठखेलियाँ
उतने दिन बस दौर मनमाना चला।

जाँ हथेली पर लिए फिर देखिए
शम्अ से मिलने को परवाना चला।

घुल गयी हीरा हवाओं में नमी
छोड़कर दुनिया जो दीवाना चला।
हीरालाल यादव हीरा

ग़म शायरी Gham Shayari In Hindi

ग़म मुझको सहला देता है
मीठी नींद सुला देता है

झलक ख़ुशी की एक दिखाकर
बच्चे सा बहला देता है

सच्ची झूठी बातें दिल की
चिहरा सब बतला देता है

नाम तेरा है चंदन जैसा
दिल मेरा महका देता है

ख़ारों के साए में भी वो
देखो फूल खिला देता है

ख़्वाबों में वो जब भी आए
सोए दर्द जगा देता है

चाँद बड़ा है ज़ालिम 'सागर'
उसकी याद दिला देता है

सागर सूद
संस्थापक एवं संपादक
साहित्य कलश
पत्रिका एवं पब्लिकेशन पटियाला

Read more और पढ़ें:

जिन्दगी में न कोई सहारा मिला— उदास ज़िंदगी शायरी Sad Life Shayari

Sad Shayari-dard Shayari-आँसुओं का दर्द ज़िंदगी शायरी

Mere Sanam se Yaaron Mere Dil Ko Hai Lagan -Hai Jab Sanam Udaas Mera Dil Udaas Hai

थी कभी रानी हमारे दिल की तुम-bewafa shayari-zakhmi dil shayari-superhit

बेवफा शायरी-Bewafa sad Shayari In Hindi प्यार में धोखा बेवफा प्यार शायरी

प्यार में धोखा बेवफा शायरी बेवफा प्यार शायरी 2021 बेवफा शायरी इन हिंदी

जॉन एलिया बेस्ट शायरी ये मुझे चैन क्यूँ नहीं पड़ता Jaun Elia Best shayari

ज़िन्दगी भर ग़म से याराना | ज़िन्दगी के ग़म | Best Gham-E-Zindagi Shayari

Post a Comment

0 Comments