Ticker

6/recent/ticker-posts

तेरी आंखों में दिल खो गया सितम हो गया Sitam Shayari In Hindi सितम शायरी

तेरी आँखों में दिल खो गया शायरी Teri Aankhon Mein Dil Kho Gaya Shayari

नग़मा
हाय यह क्या सितम हो गया।
तेरी आंखों में दिल खो गया।

आंख तुझसे सनम क्या मिली।
मच गई दिल में इक खलबली।

जो न होना था वो हो गया।
तेरी आंखों में दिल खो गया।

यूं न डर मेरे भोले सनम।
मान इसको ख़ुदा का करम।

प्यार होना था सो हो गया।
तेरी आंखों में दिल खो गया।

दिल खो गया दर्दे दिल शायरी

तेरी खातिर है अब ज़िन्दगी।
तुझ पे क़र्बान है हर ख़ुशी।

तेरा हर ग़म मिरा हो गया।
तेरी आंखों में दिल खो गया।

दिल को ऐसे पशेमां न कर।
ख़ुद को इतना परेशां न कर।

तू मिरी मैं तिरा हो गया।
तेरी आँखों में दिल खो गया।

हाय यह क्या सितम हो गया।
तेरी आँखों में दिल खो गया।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़ यू.पी.
Love Shayari Image - लव शायरी फोटो हिंदी

Love Shayari Image - लव शायरी फोटो हिंदी

Read More और पढ़ें:

Post a Comment

0 Comments