Ticker

6/recent/ticker-posts

मन के दीपक जलाते चलो | दीपावली पर ग़ज़ल शेर शायरी Happy Diwali Shayari

शुभ दीपावली शायरी दीपावली पर ग़ज़ल

  दीपावली स्टेटस शायरी शुभ दीपावली फोटो Deepawali Shayari
दीवाली पर विशेष

दीपावली पर स्पेशल गजल 

राह-ए-मन्जिल दिखाते चलो!
सब की हिम्मत बढाते चलो !

दीपावली पर शेर शायरी दीपावली शायरी दीपावली पर संदेश

दीपावली पर शायरी, दीपावली संदेश, dipawali massages for love.jpegHappy Diwali Shayari

राह-ए-मन्जिल दिखाते चलो!
सब की हिम्मत बढाते चलो!

यारो!, "दीपावली" आ गयी!
मन के दीपक जलाते चलो!!

झूठ से दूर हो जाओ, तुम!
सच की गंगा बहाते चलो!!

हाथ से हाथ ही न मिले!
दिल से दिल भी मिलाते चलो!

यारो!, मजलूम हैं जो, उन्हें!
तुम गले से लगाते चलो!!

उन को अपने कलेजे से तुम!
सिद्क-दिल से लगाते चलो!!

हिन्दू ,मुस्लिम, किरिस्चन व सिख,
सब को इनसां बनाते चलो!!

एक-इक आदमी को यहाँ,
नेक इनसां बनाते चलो!!

यारो! अपने वतन हिन्द को,
खूब-सूरत बनाते चलो!!

जोत से जोत हर एक पल!
साथियो! तुम जगाते चलो!

शर्म कुछ तो करो, दोस्तो!
लडकियों से लजाते चलो!

सिर्फ खुश्यो में तुम क्यो हंसो ?!
गम में भी मुस्कुराते चलो!!

जजबा-ए-इश्क जाहिर न हो!
यूँ मुहब्बत छुपाते चलो!!

खाना-ए-दिल न खाली रहे!
तुम किसी को बसाते चलो!

आये आहे न लब पर कभी!
सोज-ए-उल्फत छुपाते चलो!

लाख तूफान दिल में उठे!
सब को तुम दबाते चलो!

"मन"-व-"तू" का न झगड़ा रहे!
अब तो झगड़ा मिटाते चलो!

प्यार, चाहत की बाते करो!
मन की गंगा बहाते चलो!

इस जहाँ के मुसलमानों को,
हक की जम्जम दिखाते चलो!

इश्क-व-उल्फत की बातें करो!
दिल की शम्मे जलाते चलो!

खामुशी मौत का नाम है!
शोर हर पल मचाते चलो!

बन के बाद-ए-सबा "राम" तुम,
गुन्चा-ए-दिल खिलाते चलो!

डाक्टर रामचन्द्र दास प्रेमी राज चंडी गढी

द्वारा डॉक्टर जावेद अशरफ़ कैस फैज अकबराबादी मंजिल,डाक्टर इनसान प्रेमनगरी कम्पाऊनड,डॉक्टर खदीजा नरसिंग होम, रांची हिल साईड, इमामबाड़ा रोड, रांची-834001

Post a Comment

0 Comments