Ticker

6/recent/ticker-posts

किशोर लड़कियों की समस्या पर शायरी : मिला लो दिल से दिल के तार

Shayari On Problem Of Teenage Girls in Hindi

किशोर लड़कियों की समस्या पर शायरी : मिला लो दिल से दिल के तार
मिला लो दिल से दिल के तार
आज कल देखो हर गली नुक्कड़ पर मजनूं कितने खड़े हैं रहते!
देखी नहीं कोई लड़की कि फितरे गढ़ते हुए लड़की को छेड़ते कहते।।
जरा मिला लो हमसे भी दिल से दिल के तार।।

विदेशों में तो लड़की कुछ भी पहने
वहा के कड़े कानून से लड़के डरते
ऐसे बीच चौराहों पर देख लड़की भी
अनदेखा कर आगे बढे ही रहते।।

हमारे देश में पहने जो आधुनिक वेस
क्या लड़के, वृद्ध, जवान आखें गड़े रहते
नजर रखते दिन, रातों में लड़की पर
तभी तो बलात्कार के केस बड़े ही रहते।।

देखो भारतीय परम्परा के अनुसार 
स्त्रियों का न होता सम्मान यहां पर यही
दर्द लिखें बस बेबस हम कुछ कर न पाए 
लड़कियां न चाहकर भी सब सहे ही रहते।।
जरा मिला लो हमसे भी दिल से दिल के तार।।
वीना आडवानी तन्वी
नागपुर, महाराष्ट्र

Post a Comment

0 Comments