Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल तोड़ने वाली शायरी : दिल तोड़ने का फन उनको हासिल है

Dil Todne Wali Shayari : Dil Todne Ka Fan Unko Hasil Hai


dil-todne-wali-shayari-dil-todne-ka-fan-unko-hasil-hai


दिल तोड़ने वाली शायरी : दिल तोड़ने का फन उनको हासिल है

गज़ल 
दिल तोड़ने का फन उनको हासिल है।
इस काम के लिये वो बने कामिल है।।

तुर्बत पे मिलने जाना हराम क्या।
ऐसे कहे लोग होते बातील है।।

दुखाते दिल मां बाप का अपने सदा।
उन्हें दुनिया में ही दोजख हासिल है।।

कारोबार में भी करे दगाबाजी।
गुनाहगारों मे ये लोग शामिल है।।

दिल मे आया वैसा कह देते किसे।
कातिलों से कहे बड़े ये कातिल है।।

सुलगते अंगारों पर जो चलते रहें।
क्या वो आग की तपन से गाफिल है।।

पर्दा शर्म का रखों रुखसार पर सदा।
तब ही कहता जमाना के काबिल है।।

'शहज़ाद ' रंग बदला चहरे का कैसे।
कहते तुम किसी गुनाह में शामिल है।।

मजीदबेग मुगल 'शहज़ाद '
हिगणघाट, जि,वर्धा, महाराष्ट्र
8329309229
बातील = गलत,झूठ

Post a Comment

0 Comments